shri ganeshay namha | गणपति की आरती-
गणपति की आरती- जय गणेश जय गणेश जय गणेश देवा माता जाकी पार्वती पिता महादेवा ॥ जय... एक दंत दयावंत चार भुजा धारी। माथे सिंदूर सोहे मूसे की सवारी ॥ जय... अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया। बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥ जय... हार चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा लड्डुअन का भोग लगे संत करें सेवा ॥ जय... दीनन की लाज रखो, शंभु सुतकारी। कामना को पूर्ण करो जाऊं बलिहारी॥ जय...