नित्य पूजा पाठ के नियम : कैसे करें रोज घर में भगवान की पूजा
*नित्य पूजा पाठ के नियम : कैसे करें रोज घर में भगवान की पूजा…* कई बार लोग प्रश्न करते हैं कि घर में नियमित पूजा-पाठ किस तरह की जाये और किस भगवान की पूजा की जाये। शुद्ध आसन पर बैठकर प्रातः और संध्या को पूजा अर्चना करने को नित्य नियम कहते हैं पाठ का… वैसे तो भगवान की पूजा किसी भी समय की जा सकती है, लेकिन पूजन कर्म के लिए सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है। ब्रह्म मुहूर्त में पूजा करने की परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। जानिए सुबह-सुबह पूजा करना क्यों शुभ माना जाता है... *सुबह पूजा करने का धार्मिक महत्व....* ब्रह्म मुहूर्त को देवताओं का समय माना गया है। इस समय जागने और पूजन कर्म करने से पूजा जल्दी सफल होती है। सुबह सूर्योदय के समय सभी दैवीय शक्तियां जागृत हो जाती हैं। जिस प्रकार सूर्य की पहली किरण से फूल खिल जाते हैं, ठीक इसी प्रकार सुबह-सुबह की सूर्य की किरणें हमारे शरीर के लिए भी बहुत फ...